80 के दशक के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार रामअवध का निधन, सवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

80 के दशक के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार रामअवध का निधन, सवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार

 


बलिया (यूपी) | ब्यूरो चीफ (प्रदीप बच्चन):

थाना मनियर अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर निवासी और 80 के दशक के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार रामअवध (77 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय कौलेश्वर का शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


मृतक के चचेरे भाई एवं बीएसपी के जिला कोषाध्यक्ष प्रभा चंद बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि रामअवध जी अपने पीछे तीन पुत्रों—शिव कुमार, विश्राम और हरेराम—तथा दो पुत्रियों देवांती देवी व हेवंती देवी सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं।


निधन के पश्चात स्थानीय सवदाह गृह (मोक्ष धाम) में उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। अंतिम यात्रा और दाह संस्कार में गांव के लोगों, नाते-रिश्तेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies