जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनरों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन हुआ संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनरों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन हुआ संपन्न

 


प्रयागराज, 13 अक्टूबर, 2026

भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या की गणना की तैयारियों के तहत मंगलवार को शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा (प्रयागराज) में फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।


प्रशिक्षण के दौरान जनपद के मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को दूसरे चरण से जुड़ी तमाम प्रक्रियाओं, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियों, डिजिटल आंकड़ों के संकलन तथा जनगणना प्रपत्रों को भरने का व्यावहारिक अभ्यास कराया। इस दौरान तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रशिक्षुओं की कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी प्रयागराज ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं के साथ बैठकर संवाद किया और जनगणना से जुड़े तकनीकी और प्रक्रियात्मक विषयों की प्रगति का जायजा लिया।

जनगणना-2027 की महत्वपूर्ण समय-सारिणी:

स्व-गणना (Self-Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026


जनसंख्या की गणना: 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027


पुनरीक्षण कार्य: 5 जनवरी से 9 जनवरी, 2027


प्रशिक्षण स्थल पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक, जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ के उपनिदेशक/मंडल प्रभारी श्री अजय कुमार, सहायक निदेशक/प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव समेत मास्टर ट्रेनर और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस और नगर निगम की टीम भी तैनात रही, जिससे प्रशिक्षण सुचारु और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies