सिकंदरपुर तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने संभाली कमान, बहादुर गांव के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सिकंदरपुर तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने संभाली कमान, बहादुर गांव के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। तहसील सिकंदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित ग्राम बहादुर (बहदुरा) में शुक्रवार, 11 सितंबर को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। सिकंदरपुर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार ने खुद मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।



बाढ़ के कारण बेघर और प्रभावित हुए ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए अधिकारियों ने उनके दर्द को बांटा। राहत सामग्री वितरण के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "बाढ़ की इस भीषण आपदा ने इन गरीब और असहाय परिवारों से बहुत कुछ छीन लिया है। लेकिन प्रशासन इस कठिन समय में उन्हें बिल्कुल अकेला नहीं छोड़ेगा।"


अधिकारियों ने आगे बताया कि वह स्वयं ज़मीन पर उतरकर पीड़ितों की पीड़ा और उनकी समस्याओं को महसूस कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता, राशन और आवश्यक सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies