प्रयागराज में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’, सीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’, सीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की

 


प्रयागराज: जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हर्षिका सिंह ने विकास भवन सभागार में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए।


17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। सीडीओ ने इसे व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत:


प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, नदियों, घाटों, प्रमुख मंदिरों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों में विशेष दीप प्रज्वलन किया जाएगा।


केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी परिवार शाम 7:00 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे।


सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी।

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान कई विशेष

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:


संकल्प का दीया एवं 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत


नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव और कहानी बदलाव की


विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं सेवा ज्योति यात्रा


सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान और सरकार आपके द्वार


रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज एवं जनसेवा महाकुंभ


सीडीओ हर्षिका सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों और नगर निगम को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies