गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड: बेटे का आरोप, 'पिता निषाद समाज की उठा रहे थे आवाज, सख्त कार्रवाई करे सरकार'
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड: बेटे का आरोप, 'पिता निषाद समाज की उठा रहे थे आवाज, सख्त कार्रवाई करे सरकार'

 


(गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण)

गोंडा: जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी विनोद सहनी (निषाद) की हत्या के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक व्यापारी के बेटे राजा सहनी ने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को लेकर गहरी चिंता जताई है।


'पिता निषाद समाज की आवाज उठा रहे थे'

मृतक के बेटे राजा सहनी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "मेरे पिताजी निषाद समाज की आवाज उठा रहे थे। फेसबुक पर लोग जिस भाषा में बात करते थे, उसी भाषा में पापा जवाब देते थे। महंत राजू दास ने गाली दी, लेकिन उनका एनकाउंटर नहीं हुआ, उनके लोग नहीं मारे गए। लेकिन मेरे पापा की हत्या हो गई। संजय निषाद सिर्फ सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनवाने आ रहे हैं।"


'एनकाउंटर और बुलडोजर का इस्तेमाल हो'

परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं। राजा सहनी ने कहा, "हमारी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो। सीएम योगी जैसे एनकाउंटर और बुलडोजर की बात करते हैं, उसका इस्तेमाल करें। अब कार्रवाई नहीं होगी, तो कब होगी? हमें लगातार सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं।"

परिवार असंतुष्ट, सुरक्षा का डर

परिजनों ने स्पष्ट किया कि वे अब तक की गई पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार में भय का माहौल है और वे लगातार असुरक्षा के साये में जी रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies