देश के नवनिर्माण में शिल्पियों और तकनीकी विशेषज्ञों का अहम योगदान: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

देश के नवनिर्माण में शिल्पियों और तकनीकी विशेषज्ञों का अहम योगदान: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

 


लखनऊ, 16 सितम्बर 2026:

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण और सृजन के देवता, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए समाज के विकास में योगदान देने वाले सभी शिल्पियों, तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं को याद किया।


बुधवार को जारी अपने शुभकामना संदेश में डिप्टी सीएम ने कहा कि देश एवं प्रदेश के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान में तकनीकी विशेषज्ञों और अभियंताओं का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और सृजनात्मकता से देश की सेवा में लगे सभी शिल्पियों के कार्यों की सराहना की।


श्री मौर्य ने देश के नवनिर्माण और रचनात्मक कार्यों से जुड़े सभी 'कर्मयोगियों' का अभिनंदन किया। साथ ही, उन्होंने यह भी आह्वान किया कि सभी तकनीकी विशेषज्ञ और शिल्पी अपने बेहतरीन कौशल और कर्तव्यभाव से इसी तरह देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें और समाज में एक नई मिसाल कायम करें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies