चक्रवाती मौसम को लेकर प्रयागराज प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दशाश्वमेध घाट पर लिया जलस्तर का जायजा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चक्रवाती मौसम को लेकर प्रयागराज प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दशाश्वमेध घाट पर लिया जलस्तर का जायजा

 


तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी के बीच अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

दशाश्वमेध घाट पर गहरे पानी के संकेतक, बैरिकेडिंग और जल पुलिस तैनात करने के निर्देश

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नागरिकों से मौसम एडवाइजरी का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की


प्रयागराज, 26 सितंबर।

मौसम विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर के मध्य तेज हवाओं और भारी बारिश के पूर्वानुमान तथा चेतावनी को देखते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा ने दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर और आसपास के निचले इलाकों की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।


राहत एवं बचाव कार्य के लिए अधिकारी मुस्तैद


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने और संवेदनशील निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। साथ ही, जलभराव की संभावना वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और घाट प्रबंधन के सख्त निर्देश


जिलाधिकारी ने नगर निगम को दशाश्वमेध घाट पर नियमित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं बहाल रखने के निर्देश दिए। आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने घाट पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) और बैरिकेडिंग लगाने तथा जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।



नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील


मौसम के रुख को देखते हुए जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि तेज हवा और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।


पेड़ों, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों और बड़े होर्डिंग्स से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।


नदियों, घाटों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।


वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी के कारण खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों पर जाने से परहेज करें तथा प्रशासन द्वारा जारी मौसम एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें।


इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री राजीव शुक्ला सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies