लखनऊ में पहली बार सजेगा महिला T20 का मंच: 23 सितंबर से शुरू होगी लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लखनऊ में पहली बार सजेगा महिला T20 का मंच: 23 सितंबर से शुरू होगी लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीग


लखनऊ | 17 सितंबर 2026: नवाबों के शहर में महिला क्रिकेट को नई उड़ान मिलने जा रही है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) पहली बार लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीग (LWPL) का आयोजन करने जा रहा है। यह T20 टूर्नामेंट 23 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा। 

 उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पहल 

 सीएएल के अध्यक्ष एवं लीग के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने इसे प्रदेश में महिला क्रिकेट के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। 'यूपी टी-20' जैसी पुरुष लीगों की तर्ज पर पहली बार महिलाओं के लिए इस स्तर की प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सीधा मंच मिलेगा।

 मैच स्थल और मुख्य फॉर्मेट

 प्रारंभिक मुकाबले: गोमती तट स्थित सेज (SAAGE) क्रिकेट ग्राउंड पर डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित होंगे।

 सेमीफाइनल व फाइनल: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेले जाएंगे। 

 मैच नियम: 20-20 ओवर के मैच में 6 ओवर का पावरप्ले रहेगा। मैच टाई होने पर परिणाम 'सुपर ओवर' से तय होगा। 

 नवाबों के शहर में महिला क्रिकेट को नई उड़ान मिलने जा रही है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) पहली बार लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीग (LWPL) का आयोजन करने जा रहा है। लीग के मुकाबले 23 सितंबर से शुरू होंगे और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।


सीएएल के अध्यक्ष एवं लीग के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि यह लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। अभी तक प्रदेश में यूपी टी-20 जैसी लीग केवल पुरुषों के लिए होती रही हैं, लेकिन पहली बार महिलाओं के लिए इस स्तर की टी-20 लीग हो रही है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच मिलेगा।


सेज ग्राउंड और केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे मैच


लीग के शुरुआती मुकाबले गोमती किनारे बने सेज क्रिकेट ग्राउंड पर डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले फ्लड लाइट में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे।


सीएएल के सचिव के एम खान ने बताया कि लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी - लखनऊ वारियर्स, लखनऊ चैलेंजर्स, रहीमाबाद रायल्स, लखनऊ नवाब्स क्वीन, लखनऊ शेरनीज और सेज फाल्कन। प्रतिस्पर्धा का स्तर बनाए रखने के लिए हर टीम में अन्य जिलों की दो-दो खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा जो बीसीआई की ट्रॉफी खेल चुकी हैं।


140 खिलाड़ियों का चयन, 18 सितंबर को नीलामी


खान ने बताया कि मंगलवार को हुए 7 घंटे के मैराथन ट्रायल में 140 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसमें इंडिया-ए की चांदनी शर्मा, संध्या यादव, सोनाली सिंह, आरजू सिंह, अंशु तिवारी, शशि बालन, अरीशा मुस्तफा, संध्या क्षेत्री जैसी चर्चित खिलाड़ी शामिल हैं। सभी 140 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में रखा गया है।


हर फ्रेंचाइजी टीम में 20-20 खिलाड़ी होंगी। इस तरह 120 खिलाड़ी मुख्य टीमों में रहेंगी, जबकि बाकी 20 खिलाड़ी नेट और फील्डिंग में टीमों की मदद करेंगी और एक्सपोजर लेंगी। खिलाड़ियों की नीलामी 18 सितंबर को होगी।


लीग फॉर्मेट

लीग के सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे, जिसमें 6 ओवर का पावरप्ले रहेगा। बराबरी की स्थिति में नतीजे के लिए सुपर ओवर का नियम लागू होगा। छह टीमों को दो पूल में बांटा गया है, हर पूल में तीन टीमें। हर पूल से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, फिर फाइनल खेला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies