साइबर ठगी के शिकार मोतीलाल को बड़ी राहत, खाते में वापस लौटे ₹3.69 लाख
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

साइबर ठगी के शिकार मोतीलाल को बड़ी राहत, खाते में वापस लौटे ₹3.69 लाख

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस की तत्परता से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2021 में साइबर ठगी का शिकार हुए अहिरौली पांडेय निवासी मोतीलाल हरिजन के 3,69,240 रुपये न्यायालय के आदेश के बाद उनके बैंक खाते में सुरक्षित वापस करा दिए गए हैं। 

 क्या था पूरा मामला?

अहिरौली पांडेय निवासी मोतीलाल हरिजन के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से वर्ष 2021 में साइबर जालसाजों ने धोखाधड़ी कर कुल ₹7 लाख निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना मनियर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की थी।

पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई 

मामले की विवेचना के दौरान मनियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी की कुल रकम में से ₹3,69,240 को त्वरित कार्रवाई कर होल्ड (फ्रीज) करा दिया था। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश पर बुधवार को यह पूरी धनराशि मोतीलाल के मनियर स्थित एसबीआई खाते में स्थानांतरित करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।  

इनके कुशल नेतृत्व में हुई कार्रवाईयह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी/नोडल साइबर सेल) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी की गई। 

 सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उप-निरीक्षक धनंजय सिंह, क0आ0 मनोज कुमार प्रजापति, कांस्टेबल आदर्श मिश्रा, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश यादव, कांस्टेबल अक्षय शुक्ला और महिला कांस्टेबल अनामिका शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies