प्रयागराज। राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं और राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) का मंगलवार को जिला निरीक्षण समिति द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती उपमा पांडे ने की।
निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी राजकीय संस्थाओं की भौतिक व आंतरिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य, खेलकूद, शिक्षा तथा बालक, बालिकाओं, शिशुओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपर जिलाधिकारी ने संस्था में आवासित बच्चों व महिलाओं के पहचान पत्र (आधार कार्ड) बनवाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने बालिकाओं को उनके कौशल के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए सुझाव व निर्देश दिए।
अलावा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी (विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रयागराज), सदस्य (किशोर न्याय बोर्ड प्रयागराज), अध्यक्ष (बाल कल्याण समिति प्रयागराज), प्रतिनिधि (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी), प्रतिनिधि (जिला कार्यक्रम अधिकारी), संरक्षण अधिकारी (जिला बाल संरक्षण इकाई) और बाल मित्र श्री सजन कुमार उपस्थित रहे।

