प्रयागराज में दिव्यांगजनों और दिव्यांग छात्राओं के लिए विशेष चिह्नांकन शिविर का आयोजन: 19 से 29 अगस्त तक तहसीलों में लगेंगे कैंप
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में दिव्यांगजनों और दिव्यांग छात्राओं के लिए विशेष चिह्नांकन शिविर का आयोजन: 19 से 29 अगस्त तक तहसीलों में लगेंगे कैंप

 


प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 16 वर्ष से अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल तथा 80% या उससे अधिक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक जनपद की विभिन्न तहसीलों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चिह्नांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री अशोक कुमार गौतम को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

तहसील वार शिविरों का विवरण

19 अगस्त (तहसील मेजा): विकास खंड मांडा, मेजा एवं उरूवा

20 अगस्त (तहसील बारा): विकास खंड जसरा एवं शंकरगढ़

21 अगस्त (तहसील करछना): विकास खंड कौंधियारा, करछना एवं चाका

22 अगस्त (तहसील हंडिया): विकास खंड प्रतापपुर, हंडिया, सैदाबाद एवं धनूपुर

24 अगस्त (तहसील सोरांव): विकास खंड होलागढ़, सोरांव, मऊआइमा, कौडिहार एवं श्रृंगवेरपुरधाम

25 अगस्त (तहसील फूलपुर): विकास खंड फूलपुर, बहादुरपुर, बहरिया एवं सहसों

27 अगस्त (तहसील कोरांव): विकास खंड कोरांव

29 अगस्त (तहसील सदर): शहर क्षेत्र एवं विकास खंड भगवतपुर

पात्रता की शर्तें

आयु एवं स्वास्थ्य: छात्रा की आयु न्यूनतम 16 वर्ष होनी चाहिए। दृष्टि, मानसिक स्थिति और कमर के ऊपर का हिस्सा स्वस्थ हो, ताकि वे ई-ट्राईसाइकिल का संचालन हाथों से कर सकें।

दिव्यांगता का प्रतिशत: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा प्रमाणित दिव्यांगता होनी चाहिए। अन्य दिव्यांगजनों के लिए 80% या उससे अधिक दिव्यांगता अनिवार्य है।

अन्य शर्तें: आवेदक या उनका परिवार आयकर दाता न हो। पिछले 05 वर्षों में किसी सरकारी स्रोत (सांसद/विधायक निधि आदि) से ई-ट्राईसाइकिल का लाभ न लिया गया हो।

आवश्यक दस्तावेज

पंजीकरण के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी:

आय प्रमाण पत्र

आधार कार्ड / UDID कार्ड

CMO द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र

शिक्षण संस्थान द्वारा जारी अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र

दिव्यांगता दर्शाती हुई पासपोर्ट साइज फोटो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies