मासूम बालाजी को बिहार से सकुशल बचाकर लाई रविंद्र नगर पुलिस, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मासूम बालाजी को बिहार से सकुशल बचाकर लाई रविंद्र नगर पुलिस, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान



जानकीनगर के लाल बालाजी को बिहार से सकुशल बरामद करने में रविंद्र नगर पुलिस को बड़ी सफलता

वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव की सक्रियता से बिहार तक पहुंची पुलिस टीम, बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

कुशीनगर/रविंद्र नगर। नागपंचमी के दिन जानकीनगर निवासी संदीप शर्मा के करीब तीन वर्षीय पुत्र बालाजी उर्फ अतुल के लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही रविंद्र नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की और बच्चे को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के वापस मिलते ही परिवार में खुशियां लौट आईं और माता-पिता भावुक हो उठे।

जानकारी के अनुसार जानकीनगर निवासी संदीप शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा का करीब तीन वर्षीय पुत्र बालाजी उर्फ अतुल लापता हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोनारिया निवासी अजीत दुबे के ट्रैक्टर चालक राम मिलन पुत्र राधाकृष्ण यादव निवासी बगहवा, थाना धनहा, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार द्वारा बालक को ले जाया गया है।

मामले की सूचना शाम करीब पांच बजे थाना रविंद्र नगर पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल सक्रिय हो गए। पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क एवं तकनीकी साक्ष्यों को अहम सुराग बनाते हुए लोकेशन का पता लगाया और टीम बिहार के बगहवा क्षेत्र तक पहुंच गई।

पुलिस टीम ने बालक के पिता संदीप शर्मा एवं दादा सुभाष शर्मा को साथ लेकर बिहार के बगहवा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बालक बालाजी उर्फ अतुल को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालक को उसके पिता संदीप शर्मा के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चे को देखकर मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

बालक के सकुशल मिलने की खबर जैसे ही परिवार को मिली, खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने लाल को सामने देखकर मां भावुक हो उठीं। परिजनों के मुताबिक कुछ समय तक उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका बच्चा सुरक्षित वापस आ गया है। खुशी और भावुकता के कारण मां की हालत ऐसी हो गई कि वह बार-बार बेहोश होने लगीं।

पुलिस की तत्परता और वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव की सक्रिय भूमिका की सराहना

बालक की सकुशल बरामदगी के बाद पिता संदीप शर्मा ने रविंद्र नगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सूझबूझ की प्रशंसा की।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में की गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार तक पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद किया।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालक की लोकेशन का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

नागपंचमी के दिन परिवार से छिनी खुशियां कुछ ही घंटों में वापस लौट आईं। अपने लाल को सुरक्षित गोद में पाकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies