ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण गोंडा।
गोंडा: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ टीम ने रेलवे यार्ड क्षेत्र से केबल चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 6 सर्ज काउंटर केबल बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है। मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई आरपीएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (लखनऊ) के नेतृत्व और सहायक सुरक्षा आयुक्त महेंद्र प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक अनिरुद्ध राय के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
मालदा का रहने वाला है आरोपीपकड़े गए आरोपी की पहचान भूतनाथ रविदास उर्फ जितेंद्र (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के थाना हरिश्चंद्रपुर अंतर्गत बारद्वारी दुर्गा मंदिर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
कार्रवाई टीम व जांच आरपीएफ ने बरामद रेलवे संपत्ति को नियमानुसार सील कर आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ टीम के निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
निरीक्षक: अनिरुद्ध राय
उप-निरीक्षक (SI): मोहम्मद शमीम खान एवं लाल साहब सिंह (CIB गोंडा)
हेड कांस्टेबल (HC): मनोज कुमार सिंहकांस्टेबल: वरुणेन्द्र कुमार द्विवेदी
मामले की अग्रिम विवेचना सहायक उप-निरीक्षक (ASI) राम दत्त द्वारा की जा रही है।

