गोण्डा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण) | 19 अगस्त 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान 'Cy-Vazra' के तहत गोण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के सख्त निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावच्यॉ के पर्यवेक्षण में साइबर थाना गोण्डा ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 01 आईफोन, 01 विवो स्मार्टफोन, विभिन्न फर्जी आधार व पैन कार्ड तथा 1,00,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
5.23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला
मामले की शुरुआत आवास विकास कालोनी, जनपद गोण्डा निवासी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की लिखित शिकायत से हुई। पीड़ित ने बताया कि 04 मई 2026 की रात वे सो रहे थे, तभी बिना किसी OTP, PIN या पासवार्ड साझा किए उनके बैंक खाते से अनधिकृत रूप से 5,23,600 रुपये निकाल लिए गए। सारा ट्रांजेक्शन MakeMyTrip के माध्यम से किया गया था।
तहरीर के आधार पर साइबर थाने में मु0अ0सं0 0006/2026 (धारा 319(2), 318(4) BNS व 66D IT Act) दर्ज किया गया था। एसपी गोण्डा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव की अगुआइ वाली साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण कमल
खड़का (पुत्र लक्ष्मी खड़का) – निवासी: किसन धर्मकांटा के पास, जयपुर, राजस्थान।
करण सिंह शेखावत (पुत्र मनोहर सिंह शेखावत) – निवासी: श्री माधोपुर नांगल भीम, थाना श्री माधोपुर, जिला सीकर, राजस्थान।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी थाना माधोपुर (सीकर, राजस्थान) में साइबर अपराध (मु0अ0सं0 40/2025) का आपराधिक इतिहास दर्ज है।
पूछताछ में खुलासा: इस तरह देते थे घटना को अंजामपूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं। उनका काम करने का तरीका बेहद शातिर था:
फर्जी खाते व सिम: देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर सिम प्राप्त करना और उनके माध्यम से बैंकों में डिजिटल खाते खुलवाना।
ठगी की रकम और FD: ठगी का पैसा इन खातों में मंगवाकर उसकी फिक्स डिपॉजिट (FD) तैयार कराना।
क्रेडिट कार्ड और ऐशो-आराम: FD के एवज में बैंक से डिजिटल क्रेडिट कार्ड जारी करवाना। इन क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल कर तनिष्क के महंगे आभूषण, फ्लाइट टिकट, रिसॉर्ट व लग्जरी होटल बुक करना तथा पार्टियां करना।
कार्ड बंद कराना:
- खरीदारी के बाद क्रेडिट कार्ड बंद (Closure Request) करने की प्रक्रिया शुरू कर देना।
- अभियुक्तों के मोबाइल में लगभग 6-7 डिजिटल बैंक खाते तथा 6-7 क्रेडिट कार्ड संचालित पाए गए हैं।
पुलिस द्वारा की गई बरामदगी
- 01 अदद iPhone 17
- 01 अदद Vivo Phone Y400 Pro₹1,00,000/- नकद राशि
- 10 अदद विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर बने डिजिटल आधार एवं पैन कार्ड (मोबाइल में उपलब्ध)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
साइबर अपराध थाना गोण्डा की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी मोहन यादव, आरक्षी अजय कुमार यादव, अंकुर गुप्ता, शिवम मौर्य एवं महिला आरक्षी शशि पाल शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


