उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया ध्वजारोहण, 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प का किया आह्वान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया ध्वजारोहण, 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प का किया आह्वान

 


प्रयागराज, 15 अगस्त: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, प्रयागराज में आयोजित भव्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने तिरंगा प्रदर्शनी और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा प्रांगण राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से गुंजायमान हो उठा। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ उल्ला खां और रानी लक्ष्मी बाई सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों, पुलिस बल, किसानों, श्रमिकों, वैज्ञानिकों, मातृशक्ति और युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे। इस अमृत काल में हम सभी को भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियानों से जुड़ने वाले नागरिकों के राष्ट्रप्रेम की तारीफ की और कहा कि 'वंदे मातरम' के सभी 6 छंदों के गायन के लिए देश के प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना चाहिए। उन्होंने वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को भी याद किया। समारोह में विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विक्रम भदौरिया, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies