प्रयागराज में बन रहा भव्य कल्चरल कॉम्प्लेक्स, सितंबर अंत तक काम पूरा करने के निर्देश: मंडलायुक्त
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में बन रहा भव्य कल्चरल कॉम्प्लेक्स, सितंबर अंत तक काम पूरा करने के निर्देश: मंडलायुक्त

 


प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और प्रयागराज स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे महत्वाकांक्षी कल्चरल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, पीडीए उपाध्यक्ष श्री ऋषिराज और नगर आयुक्त श्री साईं तेजा भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने निर्माण की गुणवत्ता का सूक्ष्म जायजा लिया और प्रोजेक्ट को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु: सितंबर अंत की डेडलाइन: मंडलायुक्त ने 1,500 दर्शकों की क्षमता वाले निर्माणाधीन मुख्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को सितंबर के अंत तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।


 पीवीआर स्तर की सुविधाएं: ऑडिटोरियम को अत्याधुनिक रूप देने के लिए पीवीआर (मल्टीप्लेक्स) श्रेणी की सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत स्पष्ट मार्किंग स्ट्रिप्स और प्रत्येक रो (Row) की नंबरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 सिटिंग और इंटीरियर: अग्रिम दो पंक्तियों (Front Rows) में प्रीमियम फोल्डिंग सीट्स लगाने तथा हॉल के भीतर उच्च गुणवत्ता के पर्दे लगाने के सुझाव दिए गए।आधुनिक तकनीक और कैमरा रूम: कॉम्प्लेक्स में बेस्ट क्वालिटी के कैमरे, लाइट और साउंड सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कैमरा कंट्रोल रूम को पूरी तरह आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने पर विशेष बल दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies