प्रयागराज के युवाओं ने केंद्रीय मंत्री एवं मेरा युवा भारत की सीईओ से साझा किए जमीनी आवश्यकताओं पर आधारित नीति एवं कार्यक्रम प्रस्ताव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के युवाओं ने केंद्रीय मंत्री एवं मेरा युवा भारत की सीईओ से साझा किए जमीनी आवश्यकताओं पर आधारित नीति एवं कार्यक्रम प्रस्ताव

 

प्रयागराज के युवाओं ने केंद्रीय मंत्री एवं मेरा युवा भारत की सीईओ से साझा किए जमीनी आवश्यकताओं पर आधारित नीति एवं कार्यक्रम प्रस्ताव


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत के तत्वावधान में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में प्रयागराज के प्रत्येक विकासखंड से माय भारत युवा स्वयंसेवकों ने सपना साहू एवं राजन शर्मा के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जिले का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रदेशभर से आए युवा स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए।


प्रयागराज के युवा प्रतिनिधि श्वेतांक अग्रवाल एवं केतन मोदनवाल ने युवाओं की जमीनी आवश्यकताओं पर आधारित कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं युवा सहभागिता से संबंधित विस्तृत नीति एवं कार्यक्रम प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपे। उन्होंने बताया कि ये सुझाव सीधे युवाओं की वास्तविक आवश्यकताओं और अनुभवों पर आधारित हैं तथा इनके क्रियान्वयन से देशभर के युवाओं को व्यापक लाभ मिल सकता है।


इसके अतिरिक्त, दोनों युवा प्रतिनिधियों ने माई भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला (आईएएस) को राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के लिए नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान तथा भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित मेगा राष्ट्रीय युवा कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव साझा किया। इन प्रस्तावों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सचिव पल्लवी जैन, माई भारत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला (आईएएस), खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एल.वाई. (आईएएस) तथा महानिदेशक, युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रयागराज का दल उप निदेशक, माई भारत प्रयागराज जागृति पाण्डेय के निर्देशन में प्रतिभाग करते हुए जिले की युवा शक्ति, नवाचार और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन करने में सफल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies