जिलाधिकारी ने बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा 07 दिवस के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा 07 दिवस के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश



 जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक


जिलाधिकारी ने बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा 07 दिवस के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश


*नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत चिन्हित स्थायी होर्डिग्स एरिया का सम्यक रूप से निरीक्षण कर अवगत कराये जाने के दिए निर्देश*


*जीरो रोड पर अवैध बसे एवं अन्य वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम की स्थिति पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जाम से निजात दिलाये जाने के दिए निर्देश*


*बसों का रूट चार्ट तैयार कर रूट चार्ट के सापेक्ष नियमित रूप से बसों का संचालन सुनिश्चित करायें एआरएम रोडवेज*


*अंडरएज ड्राइविंग एवं स्कूली वाहनों के मानक के अनुरूप न पाये जानें पर करें चालान की कार्यवाही*


*प्रयागराज 24 जुलाई, 2026।*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग यातायात को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत चिन्हित स्थायी होर्डिग्स एरिया का सम्यक रूप से निरीक्षण कर अवगत कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने परिवहन विभाग एवं एआरएम रोड वेज को निर्देशित किया कि जीरो रोड पर अवैध बसे एवं अन्य वाहन खड़े रहते हैं, जिससे कि जाम की स्थिति बनी रहती है, जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जाम से निजात दिलाये। उन्होंने एआरएम रोडवेज अपनी बसों का एक रूट चार्ट तैयार कर रूट चार्ट के सापेक्ष नियमित रूप से बसों का संचालन किया जाय। यदि परिवहन चालक अथवा परिचालक निर्धारित रूट के विपरीत बसों का संचालन करें तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि यदि कोई पंजीकृत बस का वाहन चालक सिग्नल के विपरीत वाहन चलाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय।


जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं पुलिस विभाग यातायात को पीएम राहत कोष योजनान्तर्गत सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में घायलों को समुचित इलाज प्रदान किये जानें के पश्चात उपचार पर व्यय धनराशि का भुगतान किस प्रकार किया जायेगा, की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिए | उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग, विद्युत विभाग तथा अग्निशमन अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालयों का निरीक्षण कर विद्युत एवं अग्नि से बचाव हेतु निरीक्षण कर शत-प्रतिशत अनुपालन उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि शहरी मार्गों पर क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित किये जानें हेतु नगर आयुक्त को जिलाधिकारी की ओर से पत्र प्रेषित किये जाये, जिससे कि कम से कम समय में घायलों/आहतों को समुचित इलाज दिया जा सके। पीडीए एवं नगर-निगम को निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट वेडर्स की संख्या बढ़ाते हुए, वेडिंग जोन में व्यवस्थित करें। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि अंडरएज ड्राइविंग एवं स्कूली वाहनों के मानक के अनुरूप न पाये जानें पर चालानों की संख्या बढ़ायी जाय। पुलिस विभाग यातायात को निर्देशित किया गया कि आई0टी0एम0एस0 द्वारा किये गये चालानों का मार्गवार विवरण उपलब्ध कराया जाय तथा मार्ग पर लगाये गये कैमरे क्रियाशील अवस्था में रहे।


बैठक में जिलाधिकारी ने ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि अनुपालन आख्या निर्धारित समयावधि के व्यतीत हो जानें के उपरान्त उपलब्ध करायी जायेगी तो सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति श्री पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-4(कु0मे0), श्री सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-3 श्री नवीन शर्मा, श्री शशिकान्त यादव, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-2(प्र0प0), लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्रीमती निकिता श्रीवास्तव, एसीपी (ट्रैफिक), प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा0मा0 खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री आन्नद राव एवं श्री राजीव कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री अनिल कुमार मौर्य, अधिशासी अभियन्ता, नगर-निगम, प्रयागराज, श्री जयकरन, एआरएम, रोडवेज, प्रयागराज, श्री प्रखर सिंह, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई, पीआईयू, प्रयागराज, श्री अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज, श्री कुलदीप चौहान, अधिशासी अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, डा0 संजय बरलवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष, श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies