मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिए निर्देश

 


प्रयागराज 30 जुलाई।

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने के लिए कहा है।


     बैठक में पांच बिन्दुओं के प्रकरण पर क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उ०प्र० स्टेट यार्न लि० मेजा की भूमि के सम्बन्ध में क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा को निर्देश दिये गये कि उप जिलाधिकारी बारा के कार्यालय से समन्वय कर सम्बन्धित भूमि पर कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही की जाय। डा० जी०एस० दरबारी प्रोपाइटर मे० दरबारी इण्डस्ट्रीज के प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बम्हरौली को निर्देश दिये कि अनावश्यक रूप से हो रही विद्युत ट्रीपिंग की समस्या को समाप्त किया जाय। उन्होंने मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव मे सड़क निर्माण एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण के सम्बन्ध में दिनांक 31.07.2026 को भौतिक निरीक्षण करने के लिए कहा है।


    इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्री शरद टण्डन, आर०एम० यूपीसीडा (आनलाइन) अग्निशमन अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, डा० अभिषेक सिंह, श्री विजय उ०प्र० प्रूदषण नियंत्रण बोर्ड, उप निबन्धक करछना श्री नीरज पाण्डेय (आनलाइन) सहायक आयुक्त उद्योग श्रीमती सारिका सिंह एवं श्री पंकज कुमार मौर्या, विद्युत नोडल एवं विद्युत अधिशासी अभियन्ता, सूचना अधिकारी श्री युवराज सिंह, श्री राकेश कुमार जी०आई०टी०आई० नैनी, श्री खुर्शीद आलम पर्यटन विभाग एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी श्री विनय टण्डन, श्री नटवर लाल, श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री संतोष त्रिपाठी, यूनाईटेड ग्रुप डा० जगदीश गुलाटी एवं श्री वी०एन० सिंह, श्री मनीष केसरवानी, श्रीमती विभा मिश्रा, श्री अनुराग मिश्रा, श्री अजय सिंह गौड़ उद्यमी एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies