प्रयागराज: संगम तट पर पर्यटकों की फोटो खींचने वाले युवक ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: संगम तट पर पर्यटकों की फोटो खींचने वाले युवक ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

 


प्रयागराजकीडगंज: प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ संगम तट पर पर्यटकों की तस्वीरें खींचकर अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले एक 36 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

शनिवार रात घर में हुई थी कहासुनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीडगंज के कृष्णा नगर निवासी अविनाश यादव (36) पुत्र स्वर्गीय छेदी लाल यादव, संगम तट पर फोटोग्राफी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए, जबकि अविनाश ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अपने कमरे में ही रुक गए।

सुबह गमछे के सहारे लटका मिला शव

रविवार सुबह जब परिजन नीचे आए तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अविनाश का शव कमरे में लगे पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय कीडगंज थाना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही कीडगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया:

"घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies