प्रयागराज: रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 728 प्रशिक्षार्थियों का किया गया चयन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 728 प्रशिक्षार्थियों का किया गया चयन



प्रयागराज: विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मां गायत्री महाविद्यालय मवैया नैनी, प्रयागराज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी एक्साइड इंडस्टरीज , सिल्वर स्पार्क, शाही एक्सपोर्ट, गोकुलदास इंडिया, अरविंद मिल्स, जेएसडब्ल्यू पेंट्स, ए बी पीपल कार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ब्लिंकिट जैसी इत्यादि 22 कम्पनियों में 1651 प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें 728 प्रशिक्षार्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कौशल विकास के जिला समन्वयक अशोक कुमार, मां गायत्री ग्रुप कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, कौशल विकास के मैनेजर अभिषेक शुक्ला व अरविंद चौरसिया, डीपीएम सुभाष कुमार एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies