प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
मिस आरती (तहसील संवाददाता)
बलिया (यूपी)। जनपद के मनियर मे संयुक्त छात्र युवा मोर्चा द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किया गया! प्राप्त जनकारी के अनुसार,पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद, शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक सोनम वांगचुक तथा छात्रों द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में रविवार को मनियर में संयुक्त छात्र-युवा मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का भी विरोध जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के युवा नेता सुशांत राज पाठक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं और नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अनशनकारी सोनम वांगचुक से बातचीत करने के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर तानाशाही का परिचय दे रही है।
सुशांत राज पाठक ने कहा कि सरकार का यह रवैया छात्र-युवा वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा और युवाओं को अपने भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा।
कार्यक्रम को पुरंजय शर्मा, राजू राजभर, बशिष्ठ राजभर, बसंत सिंह, मनन सोनी, कृष्ण कुमार, अभिमन्यु बागी, हरिंद्र सिंह, इंद्रजीत, अजीत, सलोनी सपना एवं पायल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र मणिक, विनोद उपाध्याय, रवीश यादव, राहुल वर्मा, अभिषेक कुमार गोंड सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश राजभर ने की, जबकि संचालन भुवाल आनंद ने किया।
