प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
नित्यानंद सिंह (जिला संवाददाता)
बलिया (यूपी) महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ने सिकंदरपुर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित तुलसी पैलेस में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल एवं जनपद बलिया के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया।
अधिकारियों ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया।
बलिया पुलिस ने बताया कि महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

