मनियर मे कैश के अभाव में सभी एटीएम फेल बैंक बंद एटीएम बंद।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर मे कैश के अभाव में सभी एटीएम फेल बैंक बंद एटीएम बंद।

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

 बलिया (यूपी) मनियर क्षेत्र के बैंक के एटीएम में चार दिनों से कैश नहीं होने के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। लोग रोज चक्कर लगा रहे हैं बैंक के पास लगे एटीएम में कैश नहीं होने दिखा रहा है कहने को मनियर में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, केनारा बैंक, सेन्ट्रल बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक सहित दर्जनों बैंकों के ए टीम एम सीएसपी है। फिर भी एटीएम से ग्राहकों का पैसा नहीं निकल पा रहा है। बैंक में भी कैश जमा होने के बाद ही ग्राहकों को थोड़ा बहुत कैश नसीब हो पा रहा है। बैंक बन्द एटीएम बन्द। दबी जुबान पर बैंक कर्मचारियों का कहना है कि जिले से कैश नहीं आने के कारण कैश की कमी है। बता दे की शनिवार व रविवार को बैक कि छुट्टी थी जिससे बैंक बंद थे वहीं सोमवार और मंगलवार को भी पैसे नहीं मिले लोग दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं इस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है क्षेत्र के दयाशंकर पाठक, भिरुग यादव, राजवंशी, प्रदीप कुमार, परमात्मा यादव, शंकर यादव, गौतम यादव, शहीत दर्जनों लोग बैंक पर जाकर वापस पैसे नहीं मिलने के कारण वापस चले आए लोगों ने बताया रोपानी का समय चल रहा है अपना पैसा बैंक में जमा है फिर भी मिल नहीं रहा है मजदूरों को मजदूरी कैसे दी जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies