11,000 वोल्ट विधुत तार के चपेट में आये पिता/पुत्र, दोनों की मोके पर हुई मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

11,000 वोल्ट विधुत तार के चपेट में आये पिता/पुत्र, दोनों की मोके पर हुई मौत

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में बिजली विभाग की कथित घोर लापरवाही के चलते 11,000 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिर जाने से जनार्दन यादव (58) एवं उनके सुपुत्र श्री राजेश यादव (28)का असामयिक निधन हो गया।प्राप्त जनकारी के अनुसार थाना बांसडीह अंतर्गत ग्राम शाहपुर मे गुरुवार की सुबह 6 बजे पिता पुत्र अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे कि अचानक 11,000 वोल्ट के तार टूट कर खेत मे गिर गया। जो उनके खेत के उपर से गया हुआ था। विधुत तार के चपेट मे आये बेटा राजेश यादव को छटपटाता देख उसे बचाने के लिए गए पिता जनार्धंन यादव भी विधुत के चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना के बाद विधुत सप्लाई काटी गई। हृदय विदारक घटना से गाँव में सन्नाटा पसर गया। 



परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जनकारी के अनुसार मृतक राजेश यादव (28) दरोगा का परीक्ष। पास कर चुका था। मात्र मेडिकल होना बाकी था। बताया जाता है कि मृतक जनार्धंन यादव की पत्नी का आठ साल पहले ही विमारी से मौत हो गई थी। वे अपने पीछे विवाहित पुत्री सविता (30) और अविवाहित पुत्री सीमा (21) को छोड़ गए। मौके पर पहुची बांसडीह विधायक केतकी सिंह, सीमा से मिली तो सीमा फुट फुट कर रोते हुए, गले लग कर बोली अब मेरा क्या होगा ना पिता रहे ना भाई, मैं किसके सहारे जिउगी,मैं अनाथ हो गई,हे भगवान् तुमने मेरे साथ ये क्या किया। मेरे सिर से पिता और भाई का साया छिन लिया। माँ को आठ साल पहले ही छिन लिया था। सीमा की हृदय विदारक बातों से लोगों के आँखों से अश्रु धारा रोके रुक नही रहे थे। विधायक केतकी सिंह ने सीमा को गले लगा कर ढाढस दिलाया। आँशु पोछे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies