मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपस्थिति में विकासखंड भगवतपुर में महिला चौपाल का किया गया आयोजन
*मा0 सदस्य ने चौपाल में उपस्थित महिलाओं को आयोग के कार्यों तथा महिलाओं के सुरक्षा हेतु बनाए गए अधिनियमों के बारे में दी जानकारी*
*मा0 सदस्या ने तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो बच्चों का कराया अन्नप्राशन*
प्रयागराज 23 जुलाई
मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती गीता विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को जनपद प्रयागराज के विकासखंड भगवतपुर में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। महिला चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी भगवतपुर द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता विश्वकर्मा, मा0 सदस्य राज्य महिला द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 सदस्य द्वारा महिला चौपाल में उपस्थित महिलाओं को आयोग के कार्यों और महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर महिला आयोग से संपर्क करने, महिला परक योजनाओं की जानकारी तथा महिलाओं के सुरक्षा हेतु बनाए गए अधिनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला चौपाल के दौरान कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन मा0 सदस्य महोदय के हाथों कार्यक्रम के दौरान कराया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी चायल तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण भगवतपुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अगर उपस्थित रहे।
