अमृत सरोवरों पर जन-सहभागिता के साथ हुआ योगाभ्यास
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अमृत सरोवरों पर जन-सहभागिता के साथ हुआ योगाभ्यास


लखनऊ,:21 जून 2026 

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर जन-सहभागिता के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मनरेगा श्रमिकों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। उल्लेखनीय है कि अमृत सरोवरो पर जन सहभागिता के साथ योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये थे।



यह कार्यक्रम योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किए गए। अमृत सरोवरों को पर्यावरण संरक्षण तथा जल संवर्धन के प्रतीक के रूप में विकसित किया गया है। इन स्थलों पर जन-सहभागिता से योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि सामुदायिक एकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम में शामिल मनरेगा श्रमिकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विभागीय अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और अमृत सरोवरों के रखरखाव में जन-भागीदारी की अपील की।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य संवर्धन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आयुक्त, ग्राम्य विकास जी.एस. प्रियदर्शी ने नोडल जनपद मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies