अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के मा0 सदस्य ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुडी योजनाओं एवं उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के मा0 सदस्य ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुडी योजनाओं एवं उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की

 


अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के मा0 सदस्य ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुडी योजनाओं एवं उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की


मा0 सदस्य ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को अनिवार्य रूप से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा


मा0 सदस्य ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित लम्बित जांचों की कार्यवाही में तेजी लाकर उनका शीघ्रता से निस्तारण कराये जाने के लिए कहा


प्रयागराज 24 जून।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री रमेश चन्द्र कुण्डे ने बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुडी योजनाओं एवं उत्पीड़न की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है, उसका जमीनी स्तर पर सभी पात्रों को अनिवार्य रूप से लाभ प्राप्त हो। बैठक में सम्बंधित विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मा0 सदस्य ने इससे सम्बंधित लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करते हुए पीड़ित व्यक्ति को अनुमन्य धनराशि समय से उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग से कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित प्रकरणों की समयबद्ध जांच हो तथा उसका समय से निस्तारण सुनिश्चित हो। कहा कि थाने में जब भी कोई गरीब व्यक्ति जाये, तो उसको सम्मान के साथ बैठाते हुए उसकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।


बैठक में मा0 सदस्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा, जिससे कि लोगो को योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके और पात्र लोग योजनाओं का लाभ ले सके।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies