साइबर क्राइम एसआईटी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र तैयार करने
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

साइबर क्राइम एसआईटी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र तैयार करने



 साइबर क्राइम एसआईटी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र तैयार करने वाले संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण देश के विभिन्न शहरों में कोरियर के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं विश्वविद्यालय स्तर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर सप्लाई कर रहे थे। मौके से अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, मुहरें एवं भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं तथा अब तक 08 विश्वविद्यालयों/बोर्डों के नाम पर फर्जीवाड़े के साक्ष्य मिले हैं। पूर्व में भी इस गिरोह से जुड़े कई अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies