अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मनियर इंटर कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मनियर इंटर कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार प्रातः 6 बजे मनियर इंटर कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर पंचायत कर्मियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता सौरभ ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी, जिला मंत्री राजेश सिंह, आरएसएस के जिला मार्ग संपर्क प्रमुख रोबिंस सिंह, कमलेश तिवारी, बजरंग दल के रोहित चौधरी, मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शुक्ला, एनसीसी कैडेट्स, नगर पंचायत के कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में योग की भूमिका पर चर्चा के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies