करछना: जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करछना: जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश



करछना: जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश


समाधान दिवस में कुल 244 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 07 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण


जिलाधिकारी ने पोषण अभियान के अन्तर्गत के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का कराया अन्नप्राशन


प्रयागराज 06 जून।


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा उनसे सम्बंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।

 

      जिलाधिकारी ने तहसील में इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को लगाये जाने वाले टीको के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को जनशिकायतों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है।


      जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।


समाधान दिवस में हरि शंकर-ग्राम डाभी के द्वारा नाली आराजी संख्या 01 को अवैध कब्जा से मुक्त कराये जाने की शिकायत के सम्बंध में आवेदक की उपस्थिति में नाली में मिट्टी डाल कर पाट दिया गया। मिट्टी को हटवाकर मौके पर खाली करा दिया गया है। इसी प्रकार समर बहादुर निवासी सरहटा के द्वारा आराजी संख्या 209 रास्ते के सीमांकन कराये जाने के सम्बंध में दिए गए शिकायती पत्र में मौके पर कास्तकार की उपस्थिति में उक्ट गाटे के अगल-बगल कोई चकमार्ग अंकित नहीं है। गोपाल निवासी कैथी के द्वारा नाली आराजी संख्या 138 में अवैध कब्जा करने के सम्बंध में दिए गए शिकायती पत्र में कार्रवाई करते हुए आवेदक की उपस्थिति में नाली का सीमांकन करके निशान देही करा दिया गया है। भूमि पर अस्थायी कब्जा को हटवा दिया गया है। राजू निवासी हथिगनी के द्वारा चकमार्ग 217 के सीमांकन करने के सम्बंध में दिए गए पत्र में कार्रवाई करते हुए चर्कमार्ग की भूमि पर अवैध निर्माण को हटवा कर खाली करा दिया गया है। इसी प्रकार सुशील कुमार मिश्र निवासी ककरम के द्वारा खलिहान की भूमि संया 207 को खाली कराये जाने के सम्बंध में पत्र दिया गया है, जिसपर खलिहान की भूमि जुज रकबे पर अवैध कब्जा धारक के विरूद्ध 67 की कार्रवाई की गयी। तहसीलदार न्यायालय में वाद विचाराधीन है। रामदुलार निवासी हासिमपुर के द्वारा चकमार्ग संख्या 19 पर अवैध कब्जा के सम्बंध में की गयी शिकायत पर राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान की उपस्थिति में चकमार्ग सीमांकन करके निशान देही करा दिया गया है तथा मौके पर खाली है। वीरेन्द्र कुमार पटेल निवासी नौगवा के द्वारा वरासत न दर्ज किए जाने की शिकायत के सम्बंध में स्थानीय अभिलेखीय जांच में पाया गया कि आराजी संख्या 947 मा0 न्यायालय राजस्व परिषद उ0प्र0 इलाहाबाद में वाद विचाराधीन है।  

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील करछना में कुल 244 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग व राजस्व न्यायालय से सम्बंधित 144 विकास विभाग की 08, पुलिस विभाग की 68, विद्युत विभाग की 10 व अन्य विभागों से सम्बंधित 14 शिकायतें थी, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करछना श्री तपन मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies