महारानी दुर्गावती शौर्य दिवस पर गोंड धुरिया समाज का सम्मेलन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की उठी मांग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महारानी दुर्गावती शौर्य दिवस पर गोंड धुरिया समाज का सम्मेलन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की उठी मांग

 


गोरखपुर, 26 जून 2026। गोंडवाना की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य दिवस के अवसर पर गोकुल अतिथि भवन, आरटीओ रोड, गोरखपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में गोंड धुरिया समाज के लोग शामिल हुए।


कार्यक्रम में समाज के हक और अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए गोंड धुरिया समाज के पात्र लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर शासनादेश के बावजूद समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छात्रनेता शिव शंकर गोंड ने कहा कि समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि यदि शासनादेश के अनुरूप गोंड धुरिया समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए, तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की मांग भी उठाई। उपस्थित लोगों ने समाज के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


सम्मेलन का समापन महारानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए समाज की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies