प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया(यूपी) जिले में फरवरी 2026 से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान कार्यवाहक सीएमओ के रूप में डॉ.आनंद कुमार सिंह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा अनुभाग-2, लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त सचिव ग्रेड के अधिकारी डॉ.अभय नारायण राय, जो वर्तमान में प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) के पद पर कार्यरत थे, को बलिया का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नियुक्त किया गया है।
विशेष सचिव के आदेश के क्रम में उन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के स्वास्थ्य विभाग में नए सीएमओ की तैनाती को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब लोगों की नजर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगी।
