मनियर में ABVP का पुनर्गठन , सामंत कुमार हुए नगर अध्यक्ष नियुक्त
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में ABVP का पुनर्गठन , सामंत कुमार हुए नगर अध्यक्ष नियुक्त

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मनियर इकाई का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस पुनर्गठन के बाद सामंत कुमार को नगर अध्यक्ष, रोहित कुमार चौधरी को नगर मंत्री और अश्विनी कुमार को एसएफडी प्रमुख के पद पर चयन किया गया। इसके अलावा संगठन के विभिन्न पदों पर अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

पुनर्गठन समारोह में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री रंजीत, सहसंयोजक अभिषेक, उपाध्यक्ष नगर मनियर कंचन और आरएसएस जिला मुख्य मार्ग संपर्क प्रमुख रविनेश प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नई टीम को संगठनात्मक दायित्वों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया और आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। उक्त जानकारी एबीवीपी के नए नगर मंत्री रोहित कुमार चौधरी ने मीडिया को दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies