मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

 


मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न


*सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए बैंक ऋण वितरण में लाएं तेजी - मुख्य विकास अधिकारी*


*बैंकों के प्रगति की समीक्षा, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश*


*स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं में ऋण वितरण को दें गति- मुख्य विकास अधिकारी*


प्रयागराज 25 जून, 2026


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संगम सभागार में विशेष जिला सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।


बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों, कृषि, उद्योग, स्वरोजगार एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।


मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सीडी रेशियो में वृद्धि लाने हेतु ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न स्वरोजगार, कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराया जाए।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैंक केवल जमा राशि बढ़ाने तक सीमित न रहें, बल्कि जनपद के आर्थिक विकास में सहभागी बनते हुए ऋण निवेश को भी बढ़ावा दें। उन्होंने बैंकवार सीडी रेशियो की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले बैंकों को विशेष कार्ययोजना बनाकर अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए। 


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, एनआरएलएम, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, मत्स्य पालन, कृषि आधारित उद्योगों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब न किया जाए। पात्र आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए ऋण वितरण बढ़ाया जाए, जिससे जनपद का सीडी रेशियो निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हो सके।


मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीडी रेशियो में वृद्धि हेतु नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा प्रत्येक तिमाही में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। सभी बैंक अधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं। साथ ही बैंक शाखाओं में प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies