दिनांक 29.06.2026
प्रयागराज में 'करदाता जागरूकता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन
श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल, भा.रा.से., प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ.प्र.पूर्व, लखनऊ एवं
श्रीमती मीनाक्षी सिंह, भा.रा.से., मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद ने किया आयकर भवन, इलाहाबाद के पुनरोद्धार का शिलान्यास और परिसर में वृक्षारोपण"
आयकर विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 29.06.2026 को प्रयागराज में एक भव्य और सारगर्भित 'करदाता जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल, भा.रा.से., प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ.प्र.पूर्व, लखनऊ ने की। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, भा.रा.से., मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
"राष्ट्र निर्माण में करदाताओं का योगदान सर्वोपरि" अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, लखनऊ श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की ईमानदारी और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि करदाताओं द्वारा दिया गया योगदान देश की प्रगति की रीढ़ है। 'इनकम-टैक्स एक्ट, 2025' का लागू होना। यह सिर्फ़ कानून में बदलाव नहीं है; यह एक बड़ा सुधार है जो गवर्नेंस की नई सोच को दिखाता है। नया कानून उस पुराने सिस्टम की जगह लाया गया है जो दशकों में बहुत उलझा हुआ हो गया था। बड़े पैमाने पर बातचीत और सावधानी से किए गए कानूनी काम के बाद, अब भारत के पास ऐसा कानून है जो ज़्यादा छोटा और टैक्स देने वालों के लिए समझने और पालन करने में कहीं ज़्यादा आसान है। "टैक्स ईयर" का कॉन्सेप्ट लाना एक अहम कदम है, क्योंकि इससे लंबे समय से चली आ रही उलझन दूर होती है। इसी सोच के साथ, 'इनकम-टैक्स रूल्स, 2026' को भी आसान और तर्कसंगत बनाया गया है ताकि टैक्स देने वालों और टैक्स अधिकारियों के लिए आसान, छोटा और समझने में सरल बनाना है।
मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने करदाताओं और विभाग के बीच एक मजबूत और पारदर्शी सेतु बनाने के प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इलाहाबाद क्षेत्र ने ₹940 करोड़ के बजट लक्ष्य के मुकाबले ₹2,038.95 करोड़ का शुद्ध संग्रह हासिल किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 132.10% की प्रभावशाली वृद्धि है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए, क्षेत्र को ₹2,300 करोड़ का संग्रह लक्ष्य सौंपा गया है। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान, ₹206.98 करोड़ का सकल संग्रह पहले ही हासिल किया जा चुका है। साथ ही, ₹265.30 करोड़ का रिफंड जारी किए गए, जो करदाताओं को समय पर सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, क्षेत्र ने CPGRAMS की 1,824 शिकायतों का समाधान किया, जिससे लंबित मामलों की संख्या घटकर केवल 49 रह गई। मौजूदा साल में, मई 2026 तक मिली सभी 415 शिकायतों को दूर किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, इस क्षेत्र ने 3,469 सुधार आवेदनों में से 3,230 का निपटान किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 में, 495 सुधार आवेदनों का समाधान पहले ही किया जा चुका है। इसी तरह, ई-निवारण के तहत, इस क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 5,746 मामलों का निदान किया। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इस क्षेत्र ने अपील के असर वाले 2,812 मामलों का निस्तारण किया गया।
मुख्य आयकर आयुक्त महोदया ने जानकारी दी कि जुलाई माह में आयकर विभाग प्रयागराज में Arrear डिमांड एवं टैक्स पेयर grievances redressal fortnight चलाएगा जिसमे डिमांड से संबंधित सभी एप्लीकेशन का निस्तारण किया जाएगा।
कार्यक्रम के आरंभ में आयकर आयुक्त श्री शिव कुमार राय ने मुख्य आयकर आयुक्त क्षेत्र इलाहाबाद का परिचय एवं संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान श्री सौजन्य रंजन, अपर आयकर आयुक्त (मुख्यालय) ने आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की एक हाइलाइट्स e-wall जिसमे सभी नए आयकर फॉर्म्स को संकलित किया गया है, का डिस्प्ले किया गया जिसे मोबाइल से डायरेक्ट स्कैनर द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। कार्यक्रम में श्री कौशलेंद्र तिवारी, आयकर आयुक्त, इलाहाबाद, श्री ए.के.सिंह, आयकर आयुक्त, इलाहाबाद सुश्री अमनदीप कौर, संयुक्त आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1 वाराणसी भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में प्रयागराज के प्रबुद्ध समाज, वरिष्ठ अधिकारियों और कर विशेषज्ञों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, महालेखाकार, सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ ही श्री शहर के सीनियर एडवोकेट श्री गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी, सीनियर एडवोकेट श्री के.एन.कुमार, सीनियर एडवोकेट श्री अजीत धवन, सीनियर स्टैंडिग काउंसिल श्री अंकुर अग्रवाल, सीनियर सेंट्रल स्टैंडिग काउंसिल श्री चक्रपाणी वात्स्यायन, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शुभम अग्रवाल, आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री ए.के.साहू, ईस्टर्न यूपी चैंबर्स श्री विनय टंडन श्री सुशील खरबंदा, अध्यक्ष, सिविल लाइन्स, व्यापार मंडल, व अन्य व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि श्री जगदीश गुलाटी तथा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक (Doctors) डॉ.जी.एल.गुप्ता एवं डॉ. प्रकाश खेतान भी शामिल हुए। सभी हितधारकों ने कर प्रणाली को अधिक सुगम बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए।
श्री मानस मेहरोत्रा, प्रधान आयकर आयुक्त, इलाहाबाद ने करदाता जागरुकता कार्यक्रम बेहद सफल, सारगर्भित और ज्ञानवर्धक बताते हुए मुख्य अतिथि महोदया, अध्यक्ष महोदया, सीए एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, केंद्रीय सरकारी कार्यालयों से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों तथा व्यवसायी संगठनों से उपस्थित प्रतिनिधियों व करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयकर विभाग कुशल, निष्पक्ष करदाता सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।
आयकर परिसर का आधुनिकीकरण और हरित पहल कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, लखनऊ तथा श्रीमती मीनाक्षी सिंह, मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद द्वारा आयकर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही, विभाग की बुनियादी सुविधाओं को और अधिक आधुनिक व जन-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ 'आयकर भवन के पुनरोद्धार' (Renovation) कार्य का विधिवत शिलान्यास (शिलापट अनावरण) भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के उपरांत सभी गणमान्य व्यक्तियों को आयकर विभाग के ओर से पर्यावरण अनुकूल किट भेट की गई जिसमें आयकर विभाग द्वारा जारी किए नए ब्रोशर भी उपलब्ध कराए गए।
(सर्चिल कुमार)
आयकर अधिकारी (मुख्या./प्रशासन)
कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद
मो.नं.8005445623

