बोलेरो के टक्कर के बाद बढा विवाद मारपीट में प्रधान का पैर टूटा, जिलाअस्पताल रेफर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बोलेरो के टक्कर के बाद बढा विवाद मारपीट में प्रधान का पैर टूटा, जिलाअस्पताल रेफर



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) मनियर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में शनिवार को उस समय विवाद बढ़ गया, जब गाड़ी से बेंच में ठोकर लग गई। जिससे बेंच पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए। कहा सुनी के बाद विवाद बढ़ गया। जिससे दोपक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें ग्राम प्रधान विजय राजभर चोटिल हो गए। जिनका पैर टुट गया। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनियर पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान के तहरीर पर एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार फोर व्हीलर गाड़ी से रास्ते पर रखे बेंच में टक्कर हो गया। बेंच पर दो बच्चे बैठे हुए थे। दोनों घायल हो गए। बोलेरो गांव के ही एक ब्यक्ति की बतायी जा रही है।इसके बाद धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा। किसी ने 112 पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझा दी और दोनों पक्षों को थाने पर आकर शिकायत देने के लिए कही। प्रधान का कथित आरोप है कि थाने पर जा रहा था कि मेरे विरोधी पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से मुझ पर हमला कर दिया। बचाव में घर के लोग आए तो उनको भी मारा पीटा गया । मैं अपना बचाव करते हुए खेत में भागा। वहां भी मेरे ऊपर हमला करके मेरा पैर तोड़ दिए ।बताया जा रहा है कि विजय राजभर का इलाज जिला अस्पताल बलिया में हुआ। प्रधान विजय राजभर का कहना है कि पंचायत चुनाव की रंजीश को लेकर मेरे ऊपर हमला किया गया है।इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मैं इस समय देउली में चल रहे शिव पुराण महा यज्ञ की ड्यूटी पर हूं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies