कृषक उत्पादक संगठन नीति उ०प्र० के क्रियान्वयन से संबंधित जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति की मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
कृषक उत्पादक संगठन नीति उ०प्र० के क्रियान्वयन से संबंधित जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार कलेक्ट्रेट प्रयागराज में आयोजित की गई । बैठक में उप कृषि निदेशक श्री पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड. डीसीएनआरलम, मत्स्य अधिकारी, जनपद में गठित एपीओ के सीबीएसई एवं कृषक उपस्थित रहे।
बैठक में केन्द्रीय योजना- 10,000 (एफ. पी. ओ.) किसान उत्पादक संगठनों के गठन एवं प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले मे चयनित सी. बी. बी. ओ. के कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई।
CBBOS एवं आवंटित FPOS:
इंटरनेशनल सोशल वर्कर्स एसोसिएशन-3 FPO
लाखोटिया कंप्यूटर आईटी एंड इंफॉर्मेशन वेलफेयर सोसाइटी-5 FPO
नीर हॉर्टिकल्चर सोल्युशन्स प्रा० लि0 -6 FPO
विरेंशियाटेक प्रा०लि0-3 FPO
भारती विकास संस्थान-5 FPO
कुल प्रस्तावित FPOS: 22
सीबीएसईओ द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रेजेंटेशन को देखने के उपरांत वेरेंसिया के तीन एफपीओ समिति द्वारा अनुमोदित करते हुए बाकी समस्त सीबीबीओ को निर्देश दिए गए कि अगली बैठक में वह पूरी तैयारी के साथ आएं।
