बालूपुर गांव के मुख्य मार्ग का खस्ता हाल, छः महीने से बदबूदार,कीचड़ उक्त यह मार्ग, स्वच्छता अभियान को दिखा रहा ठेंगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बालूपुर गांव के मुख्य मार्ग का खस्ता हाल, छः महीने से बदबूदार,कीचड़ उक्त यह मार्ग, स्वच्छता अभियान को दिखा रहा ठेंगा

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) विकास खण्ड मनियर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालूपुर गांव के बीच स्थित मुख्य मार्ग, जो शिक्षक व पत्रकार संतोष ठाकुर पुत्र स्व० बैजनाथ ठाकुर के घर के मुख्य गेट पर बदबूदार कीचड़ उक्त पानी से भर गया है। जिस कारण स्थानीय व अन्य लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संतोष ठाकुर ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को पत्र के माध्यम से इस कुव्यवस्था को दर्शाते हुए लिखा है कि मेरे दरवाजे पर, गांव के नाली का पानी पिछले छः महीने से कीचड़ उक्त जल जमाव है। जिसका निकास का कोई पुख्ता कार्य नहीं हो पाया है। जिस कारण स्कूली बच्चों,आम राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों, वाहनों को इस बदबूदार कीचड़ उक्त पानी से हो कर गुजरना पड़ता रहा है। जिससे कभी भी भारी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। वहीं इस बदबूदार कीचड़ उक्त पानी से मच्छड़ों का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है। समय रहते इस कुव्यवस्था का निराकरण नहीं हुआ तो आगे भयंकर संक्रमण बीमारियों का प्रकोप आने में कोई संशय नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies