7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भरके जनगणना आईडी प्राप्त कर सकते हैं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भरके जनगणना आईडी प्राप्त कर सकते हैं

 


जनपद में मकान सूचीकरण जनगणना-2027 का हुआ प्रारम्भ


7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भरके जनगणना आईडी प्राप्त कर सकते हैं


*22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण का करेंगे कार्य*


*जिलाधिकारी ने पोर्टल पर आवास की स्वगणना कर प्राप्त किया आईडी नंबर*


*स्वगणना के लिए नागरिक पोर्टल https://se.census.gov.inण्पद पर जाकर स्वप्रेरणा से कर सकते हैं अपनी स्वजनगणना*


प्रयागराज 07 मई।

जनपद में मकान सूचीकरण जनगणना-2027 का गुरूवार से प्रारम्भ हुआ। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने पोर्टल पर आवास की स्वगणना कर आईडी नंबर प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से लोग स्वयं ही जनगणना पोर्टल पर अपने मकान की जनगणना कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पारंपरिक कागजी कार्यवाही के बजाय पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रशासन ने इस बार नागरिकों को स्वगणना का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।


     जनगणना के पहले चरण को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद, 22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण करेंगे। स्वगणना के लिए नागरिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वप्रेरणा से अपनी स्वजनगणना कर सकते हैं। इसमें राज्य का चयन, मोबाइल नंबर और ईमेल से पंजीकरण शामिल है। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा और जिले का चयन करना होगा। इसके बाद मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी और मकान व परिवार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 11 अंकों की स्वगणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे क्षेत्र प्रगणक को उपलब्ध कराकर अपनी जनगणना पूर्ण करनी है।


उल्लेखनीय है कि जनगणना केवल नागरिकों की संख्या का आकलन मात्र ही नहीं अपितु यह आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि आदि महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संग्रह की एक प्रमुख प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण किया जाता है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies