जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग



 जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, के द्वारा जनपद में आयोजित हो रही ‘पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा-2022 ’ को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व पारदर्शीढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं ।


जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान पत्रों की जांच की व्यवस्थाओ की भी जानकारी ली ।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies