प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) सुबह 7:00 बजे पैगम्बर हज़रत इब्राहिम की सुन्नत के मुताबिक मनियर ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की गई। मजलिस का आरम्भ मौलाना अदनान कासमी ने खिताबत के साथ किया और समुदाय से पाकीजगी, सादगी، अमन और नेकनीयती अपनाने की सख़्त अपील की। उन्होंने आपसी भाईचारे और मोहब्बत कायम करने को मुल्क के लिये सबसे जरूरी काम बताते हुए लोगों से सहिष्णुता का पैगाम दिया।
खिताबत के बाद कारी सआदत हुसैन ने नमाज़ की इमामत की तथा सामूहिक खुत्बा पढ़ा। नमाज़ के उपरांत इमाम ने मुल्क व उसके लोगों की सलामती और बेहतरी के लिये खुदा से दुआ की। मनियर कस्बे के साथ-साथ पिलुई, असना, बहदुरा,निपनिया,काजीपुर,मुस्तफाबाद,बालूपुर, भेखरिया, रतनौली, सरवार, तकिया, दिघेडा, रिगवन, पूर्व पठखौली आदि गाँवों से भारी संख्या में मुसीरिन ने अपने अपने नजदीकी ईदगाह में, नमाज में हिस्सा लिया।
मनियर ईदगाह के मुत्वल्ली जनाब शादाब अली ने स्थानीय पुलिस प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। मनियर थाना क्षेत्र में कुल 12 स्थानों—मनियर बड़ी बाजार, मनियर छोटी मस्जिद, ईदगाह मुड़ियारी, ईदगाह रामपुर, ईदगाह चकफूल, ईदगाह बड़ागांव, असना मस्जिद, ईदगाह निपानिया, पीलूई मस्जिद,काजीपुर मस्जिद, मुस्तफाबाद मस्जिद,बालूपुर ईदगाह,भागीपुर मस्जिद,आदि स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा कराई गई। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी और खेजुरी थाना प्रभारी स्वयं सरकारी वाहन से मौजूद रहे और उप निरीक्षक बृजेश कुमार राय अपने दल बल सहित चुस्त-दुरुस्त तौर पर चक्करामन करते रहे। नमाज स्थलों पर पुलिस की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था थी। एक दिन पूर्व पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला था।
नमाज से लौटने के बाद साहिबे निसाब लोगों ने घरों में बकरों की कुर्बानी पेश की और मांस गरीबों، रिश्तेदारों व दोस्तों में बाँटा गया। आयोजन के दौरान माहौल खूशदिल और सौहार्दपूर्ण रहा।

