गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने आज मंगलवार को राहगीरों से लूटपाट कर उनके मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करवाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने आज मंगलवार को राहगीरों से लूटपाट कर उनके मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करवाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है।

 


गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने आज मंगलवार को राहगीरों से लूटपाट कर उनके मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करवाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। नवाबगंज थाने की पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों अहमद रजा अंसारी, साहिबे आलम और अब्दुल बली अंसारी को गिरफ्तार किया है। इन्हें गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना बीते 25 अप्रैल को हुई थी। आरोपियों ने चक शिवरहां, थाना नवाबगंज निवासी जमील अहमद के साथ दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया था।


तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था


इसके बाद, उन्होंने जमील अहमद को रोककर उनके साथ मारपीट की और उसी मोबाइल से 55,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद वे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित जमील अहमद ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।


उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को दोपहर 1:35 बजे जब वह जा रहे थे, तभी तीन पल्सर सवार व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। जब उन्होंने पीछा किया, तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और मारपीट कर उनके मोबाइल फोन से 55,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।


पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही


इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ये आरोपी राहगीरों से मोबाइल फोन लूटकर उनके ही फोन से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। इस पूरे मामले में अजय सिंह नामक एक और आरोपी का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए नवाबगंज थाने की पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अजय सिंह के गिरफ्तार होने पर कई और हम खुलासे पूछताछ में हो सकते हैं जिसका प्रयास किया जा रहा है और पुलिस इस पूरे प्रकरण को लेकर विस्तृत जांच कर रही है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies