कौशल विकास पाठ्यक्रमों के माध्यम से ही भारत 2047 तक होगा विकसित राष्ट्र - प्रोफेसर गाबा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कौशल विकास पाठ्यक्रमों के माध्यम से ही भारत 2047 तक होगा विकसित राष्ट्र - प्रोफेसर गाबा

 


कौशल विकास पाठ्यक्रमों के माध्यम से ही भारत 2047 तक होगा विकसित राष्ट्र - प्रोफेसर गाबा


मुक्त विश्वविद्यालय में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन 


आज का युग कौशल का युग- प्रोफेसर सत्यकाम 

प्रकाशनार्थ 4/4/2026

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को इंप्लीमेंटिंग ग्रेजुएट एम्पलायबिलिटी एण्ड नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोहक मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) के कार्यपालक सदस्य प्रोफ़ेसर अशोक गाबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में कौशल विकास के द्वारा कुशल मानव संसाधनों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगारोन्मुख बनाया जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास पाठ्यक्रमों के माध्यम से ही विकसित भारत 2047 बनाने के रोडमप को विस्तार से समझाया। प्रोफेसर गाबा ने कहा कि इस क्षेत्र में भारत के सभी 17 मुक्त विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास संबंधी किसी भी कोर्स को बनाए जाने से पूर्व स्थानीय तथा क्षेत्रीय औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करके ही इस प्रकार के कोर्सों का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे युवकों को कौशल विकास की दिशा में अग्रसर करते हुए शत प्रतिशत रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके। इस अवसर पर उन्होंने भारत के प्रमुख स्टार्टअप की भी चर्चा की और रेखांकित किया कि प्रत्येक स्टार्टअप किसी न किसी कौशल पर ही आधारित है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) के मुख्य सलाहकार श्री अमित शर्मा ने राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद के गठन, महत्व तथा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए यह मार्गदर्शन किया कि मुक्त विश्वविद्यालय अवॉर्डिंग और एसेसिंग बॉडी की मान्यता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुसार कौशल विकास को प्रत्येक पाठ्यक्रम में समाहित करते हुए प्रेरणादाई बनाने पर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि एनसीवीईटी भारत में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा स्थापित एक नियामक निकाय है, जो व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल संबंधी योग्यताओं को विनियमित करने, मानक निर्धारित करने और अनुमोदित करने का कार्य करता है, और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक समग्र निकाय के रूप में कार्य करता है।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि आज का युग कौशल का युग है और जो अध्यापक ज्यादा से ज्यादा कौशल विद्यार्थियों के अंदर पैदा करेगा उसके उतने ही विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी मिलेगी और विश्वविद्यालय का ब्रांड भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक विषय में पढ़ाये जाने का प्रावधान कर लिया गया है। हमारे छात्र इस कोर्स को आंग्लभाषा तथा हिंदी भाषा दोनों ही माध्यमों में पढ़ सकेंगे। इस कोर्स को लिखाने में गुणवत्ता तथा कौशल विकास तत्वों के समायोजन का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने आज के कौशल से ओत-प्रोत युवाओं को ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का आधार बताया। 

समारोह के प्रारंभ में कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ त्रिविक्रम तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन समाज विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर एस कुमार ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा, शिक्षक एवं शोध छात्र आदि उपस्थित रहे।


डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र 

जनसंपर्क अधिकारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies