उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी के द्वारा व्यवस्थों के सम्बन्ध में बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी के द्वारा व्यवस्थों के सम्बन्ध में बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

 


उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी के द्वारा व्यवस्थों के सम्बन्ध में बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार*


जिलाधिकारी ने कहा-परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई


पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी*


जनपद के 37 परीक्षा केन्द्रों में 25, 26 व 27 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा


प्रयागराज 22 अप्रैल 2026

        उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की दिनांकः 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। परीक्षा को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने को दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर श्री जोगेंद्र कुमार व जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में सभी संबंधितों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। 


     बैठक में पुलिस कमिश्नर के द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दिया जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।


       बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त बिंदुओं पर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन जनपद के 37 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा का आयोजन अपराह्न 3ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराना सभी का दायित्व है। उन्होंने परीक्षा के दौरान सतत मॉनिटरिंग करने एवं अपनी डयूटी के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने आदि के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान दिये गये निर्देशों का अक्षरः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कहीं पर भी अनियमितता अथवा लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies