मा0 उपमुख्यमंत्री जी संस्कृति आईएएस संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मा0 उपमुख्यमंत्री जी संस्कृति आईएएस संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

 


मा0 उपमुख्यमंत्री जी संस्कृति आईएएस संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

युवाओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने को प्रेरित किया

युवा देश, प्रदेश और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के मजबूत स्तंभ, अपने परिश्रम व प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में निभाएं अग्रणी भूमिका-मा0 उपमुख्यमंत्री


प्रयागराज 22 अप्रैल।

      मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में संस्कृति आईएएस कोचिंग संस्थान के द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

      इस अवसर पर माननीय उप उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारे युवा देश, प्रदेश और अपने परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के मजबूत स्तंभ हैं। आप अपने परिश्रम व प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं, यही हमारी मंगलकामना है।


     उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम की भूमि है, जो ज्ञान, साधना और परिश्रम की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज देशभर के प्रतियोगी छात्रों का प्रमुख केंद्र है, जहां विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों में रहकर भी सफलता अर्जित करते हैं।


       माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर रही है, जिससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सरकार कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।


     इस अवसर पर संस्कृति आईएएस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘फंडामेंटल कोर्स’ का शुभारंभ किया गया, जिसे मात्र ₹1 की टोकन राशि पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस पहल की सराहना करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलता से निराश हुए बिना निरंतर प्रयास करते रहें, क्योंकि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होती है। ,


     संस्थान के निदेशक श्री अखिल मूर्ति ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकगण-श्री सी.बी.पी. श्रीवास्तव, श्री ए.के. अरुण, श्री राजकुमार एवं श्री के.पी. द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त कर चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संस्थान के सहयोग को दिया।


    इस अवसर पर मा. सांसद श्री प्रवीण पटेल, माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सत्यकाम के अलावा माननीय यमुपनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, माननीय गंगापर अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान व अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies