दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं देवीपाटन मंडल की आयुक्त
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं देवीपाटन मंडल की आयुक्त



गोण्डा। प्रशासनिक सख्ती, पारदर्शिता और जनहितकारी फैसलों के लिए चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके पूर्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा का माहौल है।

अपने पिछले कार्यकालों में उन्होंने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, राजस्व व्यवस्था में सुधार, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में कई जिलों में पारदर्शी प्रशासन की मिसाल देखने को मिली, जिससे आम जनता का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत हुआ।

देवीपाटन मंडल में उनकी तैनाती को लेकर प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता में भी उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अब विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, विशेष रूप से बुनियादी सुविधाओं, राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरी की संभावना जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि उनके सख्त लेकिन संवेदनशील प्रशासनिक रवैये से मंडल में सुशासन को और मजबूती मिलेगी और लंबित परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies