प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) "राष्ट्रीय वाल्मीकि एकीकृत महासंघ" के तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं मोहब्बत की पावन नगरी उत्तर प्रदेश के आगरा में दिनांक 2 एवं 3 मई 2026 को दो दिवसीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जनपद 'बलिया' के मनियर निवासी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० जगदीश अखण्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि 'इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों,जिलों व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में वाल्मीकि समुदाय के लोग भाग लेनें जा रहे हैं'। कार्यकर्ताओं के सहयोग से बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने,खाने व नास्ता आदि की व्यवस्था तथा कार्यक्रम की पूरी तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। महासंघ का उद्देश्य पूरे देश में भिन्न-भिन्न नामों व विभिन्न उपजातियों में टूकड़े-टुकड़े में बंटे एवं बिखरे हुए वाल्मीकि समुदाय को एकीकृत करने तथा "एक समुदाय-एक पहचान" के रूप में महाअभियान चलाना है। साथ ही साथ समाज के सभी सम्मानित बन्धुओं से विनम्र निवेदन किया है कि इस सम्मेलन में भारी से भारी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें।'
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जगदीश अखण्ड जी नें शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त बातों को व्यक्त करते हुए कहा है कि देश के करोड़ों लोग आर्थिक,सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक आदि क्षेत्रों में घोर उपेक्षित वाल्मीकि समुदाय को अपना खोया हुआ सम्मान एवं अधिकार के प्रति सजग व जागरूक होनें के लिए दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के कई प्रदेशों से वाल्मीकि समाज के प्रबुद्,समाजसेवी कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसमें महिला,छात्र व नौजवान भारी संख्या में पहुंच रहे हैं,इसकी सूचना प्राप्त हो रही है। साथ ही साथ डां.अखण्ड ने कहा है कि मेहतर-वाल्मीकि समुदाय में जन्में समाज के गौरव व आन-बान-शान तथा 1857 क्रांति के महानायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिवीर तथा प्रथम शहीद "मातादीन भंगी" जी को भारत रत्न देनें की अपील इस सम्मेलन के माध्यम से भारत सरकार से की जायेगी।
