उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित रहें-

प्रयागराज 15 मार्च।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु आज दिनांक 15 मार्च, 2026 को आयोजित हो रही लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अग्रसेन इंटर कॉलेज , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्णढंग से आयोजन के लिए संबंधित सेक्टर मजिस्टेªट, स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक को जिम्मेदारी,संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिष्चित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªटों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सम्पन्न कराने एवं परीक्षा के समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को निर्धारित रूट से ही पुलिस अभिरक्षा में डबल लॉक में जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्टेªटों एवं केंद्र व्यस्थापक को पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को देखा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies