प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
मिस आरती( ब्लॉक संवाददाता)
बलिया (यूपी) मनियर नगर पंचायत के वार्ड नं 11 डफाली टोला से बंशी गुप्ता के घर तक सड़क के बीच में नाली निर्माण कराकर सड़क न बनने को लेकर भाकपा-माले, सभासद व परिवर्तन यूथ के लोगों ने शुक्रवार को लिपिक रवीन्द्र कुमार ज्ञापन सौंपा।
भाकपा-माले नेता बसंत कुमार उर्फ मुन्नी सिंह व वशिष्ठ राजभर ने कहा कि करीब दस माह पूर्व सड़क को खोदकर नाली निर्माण करा दिया गया। लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे इस वार्ड सहित राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। और जिम्मेदार नगर को विकास का आइना दिखा रहे है। विकास की गाथा गाने वाले को इस सड़क की हालात पर गौर फरमाने की जरूरत है। क्या यही विकास का रथ है। यदि तत्काल सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो भाकपा-माले व परिवर्तन यूथ सहित नगर के सभासद धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर विनय सिंह मिंटू, वार्ड नंबर 6 के सभासद शमशेर बहादुर सिंह, वार्ड नंबर 11 के सभासद लक्ष्मण पटेल, रजनीश कुमार, विमलेश यादव, दिनेश पटेल, अंकुश, धनंजय, गौतम, श्रवण, छोटू राजभर, कल्लू, विशाल, राजेश राजभर रहे।
इस संबंध में ईओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
